Site icon Job Idhar

अहमदाबाद : महिलाओं के लिए 5 हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी

अहमदाबाद : महिलाओं की उम्र जैसे-जिसे आगे बढ़ती जाती हैं, वैसे-वैसे शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। इससे महिलाओं को मां बनने में भी दिक्कत होती हैं। इसलिए महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कराना बेहद जरुरी होता हैं।

महिलाओं के लिए 5 हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी?

आनुवंशिक स्क्रीनिंग : बता दें की इस टेस्ट के जरिए महिलाएं कई गंभीर आनुवांशिक बीमारियों से खुद को बचा सकती हैं। आनुवंशिक परीक्षण से महिलाओं में किसी भी प्रकार की अनुवांशिक बीमारियों का आसानी के साथ पता लगाया जा सकता हैं।

थायराइड : बता दें थायराइड की समस्या आज के समय में महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए महिलाओं को समय-समय पर थायराइड की जांच कराते रहनी चाहिए। खासकर शरीर मोटा हो रहा हैं तो उनके लिए इसकी जांच जरुरी हैं। 

ग्रीवा कैंसर : महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए 35 साल की उम्र के बाद सर्वाइकल कैंसर की जांच जरूरी हैं। महिलाओं को इसकी जांच में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए। ये उनके भविष्य के लिए अच्छा हैं। 

स्तन कैंसर : बता दें की स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए जेनेटिक स्क्रीनिंग टेस्ट में बीसीआरए जीन का परीक्षण किया जाता हैं। 35 साल की उम्र के बाद सभी महिलाओं को इसकी जांच करानी चाहिए। क्यों की स्तन कैंसर  भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 

ब्लड टेस्ट : बता दें की ब्लड टेस्ट के माध्यम से कई तरह की बीमारियों का पता लगाया जा सकता हैं। इसलिए महिलाएं ब्लड टेस्ट आवश्य कराये।

Exit mobile version