Site icon Job Idhar

नालंदा : हरनौत, बिहारशरीफ, हिलसा एवं राजगीर में बनेगी ये सड़के

न्यूज डेस्क: बिहार के नालंदा जिले में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नालंदा जिले के हरनौत, बिहारशरीफ, हिलसा एवं राजगीर में 26 ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार नालंदा जिले की ये 26 ग्रामीण सड़के इस समय जर्जर हालात में हैं। जिससे लोगों को इस सड़क से आने-जाने में दिक्कत होती हैं। इसलिए जल्द ही इन सड़कों का निर्माण किया जायेगा। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

बता दें की टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार शरीफ डिवीजन में 12 ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जायेगा। जबकि हरनौत अंतर्गत 5 सड़के बनाई जाएगी। वहीं राजगीर अंतर्गत 6 और हिलसा अंतर्गत 3 ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार इन सड़कों का जल्द ही निर्माण प्रारम्भ होगा। वहीं, इन सड़कों के एक बार निर्माण हो जाने के बाद 5 साल तक सड़कों का रखरखाव भी निर्माण करने वाली एजेंसी के द्वारा ही की जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

Exit mobile version