बक्सर: सुबह के समय अंकुरित मूंग का सेवन करना इंसान के सेहत के लिए लाभकारी होता हैं। इससे कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। साथ ही साथ इंसान का शरीर हेल्दी और सेहतमंद रहता हैं। इसलिए अंकुरित मुंग का सेवन करनी चाहिए।
इन 5 बीमारियों को दूर करता है अंकुरित मूंग?
1 .अंकुरित मूंग में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी तेज कर आंख से संबंधित बीमारियों को ठीक करता हैं।
2 .अंकुरित मूंग शरीर के ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता हैं। सुबह के समय इसे खाने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या दूर होती है।
3 .अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता हैं और एनीमिया की समस्या को खत्म करता हैं।
4 .अंकुरित मुंग में फाइबर पाया जाता हैं। इससे एसिडिटी,खट्टे डकार आदि पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं।
5 .अंकुरित मूंग विटामिन-सी से भरपूर होता हैं। यह शरीर के रोग प्रतिरोधत क्षमता बढ़ाता हैं और कई बीमारियों को दूर करता हैं।