राजकोट में 1 हजार में करा सकते हैं सिटी स्कैन

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट के सिविल अस्पताल से जुड़े जनाना अस्पताल में आप मात्र 1 हजार रुपये की लागत से सिटी स्कैन करा सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार राजकोट के सिविल अस्पताल में एमआरआई मशीन पहले से थी। अब सिटी स्कैन मशीन भी शुरू हो गयी है। एमआरआई मशीन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। जबकि सिटी स्कैन मशीन 24 घंटे चालू रहेगी। 

बता दें की राजकोट के सिविल अस्पताल में एमआरआई कराने की लागत 2000 हैं। जबकि सिटी स्कैन के लिए सरकारी नियमानुसार 1000 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। वहीं राजकोट के प्राइवेट अस्पताल में सिटी स्कैन कराने की लागत 3 हजार से 4 हजार रुपये तक हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार राजकोट के सिविल अस्पताल में इन दोनों सेवाओं को मुफ्त करने की तैयारी की जा रही हैं। सरकार की मंजूरी मिलने पर ये दोनों सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त की जा सकती हैं। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

Leave a Comment

Discover more from Job Idhar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading