राजकोट की बसों में महिलाएं करेगी मुफ्त यात्रा

न्यूज डेस्क: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जायेगा। इस मौके पर राजकोट की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया हैं। महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

खबर के अनुसार 8 मार्च को महिलाएं किसी भी रास्ते पर पुरे दिन सिटीबस और बीआरटीएस बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इससे पहले राजकोट में रक्षाबंधन और भाई बिज के पावन पर्व पर महिलाओं को उपहार स्वरूप मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलती हैं। 

बता दें की हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे का सबसे बड़ा उद्देश्य यह है की महिलाओं के उत्थान के लिए जन जागरूकता पैदा की जाए। इस बार निगम ने महिलाओं को 8 मार्च को मुफ्त बस यात्रा करने का तोहफा दिया हैं।

Leave a Comment

Discover more from Job Idhar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading