बिहार के बक्सर में वाहन की चेकिंग, 81 हजार जुर्माना

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर में वाहन की जबरदस्त चेकिंग चल रही हैं। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहनों की जांच की जा रही हैं। खासकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखा जा रहा हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर बक्सर जिले के कई इलाकों में वाहनों की चेकिंग की गई हैं। इस दौरान पुलिस ने 81000 रुपए का जुर्माना वसूला हैं। साथ ही साथ कई वाहनों पर कानूनी कार्रवाई भी की गई हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं। 

बता दें की जिले के डीएम एम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर जिले के विभिन्न इलाकों में 2 पहिया व 4 पहिया वाहनों की चेकिंग की गई हैं। जिसमे सबसे अधिक 41 हजार 500 रुपए का चालान धनसोई पुलिस द्वारा काटा गया हैं। वहीं अन्य कई वाहनों पर भी भारी जुर्माना लगाया गया हैं।

अगर आप बक्सर जिले में 2 पहिया व 4 पहिया वाहन चलाते हैं तो आप ट्रैफिक नियम का पालन करें। अपने पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के कागज आवश्य रखें। वहीं बाइक चलाते समय हेलमेट लगाए और कार चलाते समय सीटबेल्ट लगाए।

Leave a Comment

Discover more from Job Idhar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading